Mon
--°
Logo
←Back to Student Voices

ईश्वर का अस्तित्व: आस्था, अनुभव और सत्य की खोज

ईश्वर की खोज केवल बाहर नहीं, हमारे भीतर भी हो सकती है। आस्था, आत्मचिंतन और सत्य की निरंतर खोज के माध्यम से ईश्वर को समझने का एक सकारात्मक दृष्टिकोण।

02 October 2026•By आयुष शर्मा•Himachal Pradesh

ईश्वर का अस्तित्व सदियों से मानव चिंतन का एक गहरा प्रश्न रहा है। हिंदू धर्म में ईश्वर को सगुण और निर्गुण, दोनों रूपों में देखा गया है।  लेकिन मूल प्रश्न आज भी वही है - क्या ईश्वर वास्तव में बाहर मौजूद हैं, या ईश्वर का अनुभव हमारे भीतर ही निहित है?

शायद ईश्वर की खोज का पहला कदम किसी निष्कर्ष पर पहुँचना नहीं, बल्कि अपने भीतर यह प्रश्न उठाना है - “मैं वास्तव में क्या जानता हूँ?”

ईश्वर का अस्तित्व और भक्ति के विभिन्न रूप

जब हम यह कहते हैं कि "ईश्वर है", तो हिंदू धर्म में ईश्वर के मुख्य रूप से दो रूप विद्यमान दिखाई देते हैं। भक्ति मार्ग में विशेष रूप से सगुण भक्ति और निर्गुण भक्ति की धाराएँ महत्वपूर्ण रही हैं।

सगुण भक्ति में ईश्वर को किसी रूप, नाम और व्यक्तित्व के माध्यम से प्रेम और भक्ति का विषय बनाया जाता है। सूरदास, तुलसीदास और मीराबाई जैसे भक्तों की रचनाओं में इस प्रकार की भक्ति की गहरी अभिव्यक्ति दिखाई देती है।

वहीं निर्गुण भक्ति में परम सत्य को किसी निश्चित रूप या आकार से परे माना जाता है। कबीर जैसे संतों ने बाहरी कर्मकांड और रूढ़ियों से आगे जाकर उस निराकार सत्य की खोज पर बल दिया।

लेकिन जब बात "ईश्वर है या नहीं" पर आती है, तो कई लोगों में मतभेद देखने को मिलते हैं। मेरे विचार से ईश्वर का अस्तित्व है भी और नहीं भी। ईश्वर की भक्ति केवल किसी मूर्ति, नाम या रूप तक सीमित नहीं रह जाती, बल्कि वह मनुष्य के भीतर परम सत्य को जानने की आकांक्षा भी बन सकती है।

एक भक्त, जिसके एक ओर मंदिर और दूसरी ओर विशाल ब्रह्मांडीय आकाश है, जो सगुण और निर्गुण भक्ति के दोनों रूपों को दर्शाता है

एक भक्त, जिसके एक ओर मंदिर और दूसरी ओर विशाल ब्रह्मांडीय आकाश है, जो सगुण और निर्गुण भक्ति के दोनों रूपों को दर्शाता है

"ईश्वर नहीं है" कहने का दृष्टिकोण

यह कहना कि "ईश्वर बिल्कुल नहीं है"- यह पूरी तरह उचित नहीं है। मनुष्य अमूर्त और अज्ञात चीजों को समझने के लिए उन्हें परिचित रूप देने की प्रवृत्ति रखता है। इसलिए अलग-अलग संस्कृतियों और परंपराओं में ईश्वर के अलग-अलग रूप और अवधारणाएँ विकसित हुईं।

इसके पीछे एक और मुख्य कारण यह भी है कि मनुष्य इस तरह अपना अहंकार बचा सकता है। उसे ईश्वर के रूप में एक ऐसा माध्यम मिल चुका है जिसके सहारे अहंकार अपनी सत्ता बचा सकता है, क्योंकि अहंकार को टिके रहने के लिए किसी-न-किसी आधार की आवश्यकता होती है और वह उसे ईश्वर के रूप में आसानी से मिल जाता है।

एक व्यक्ति विशाल ब्रह्मांड को देखते हुए ईश्वर की कल्पना एक मानवीय रूप में कर रहा है

एक व्यक्ति विशाल ब्रह्मांड को देखते हुए ईश्वर की कल्पना एक मानवीय रूप में कर रहा है

निश्चितता की समस्या और असली खोज

हमारा मन हमेशा अनिश्चितता से असहज महसूस करता है। इसीलिए हमारा मन केवल इसी निश्चित निष्कर्ष को पकड़े रहता है कि "ईश्वर है" या "ईश्वर नहीं है"। लेकिन यदि हम यह स्वीकार कर लें कि "मैं अभी नहीं जानता या नहीं जानती", तो यहीं से हमारी असली खोज शुरू होती है। तब वह व्यक्ति वाकई यह जानना चाहता है कि वास्तव में ईश्वर का अस्तित्व है भी या नहीं, और वह किसी भी बहकावे में नहीं आता।

असली समस्या तो उन लोगों के साथ होती है जो किसी एक निश्चित धारणा से बंधे रहते हैं। इसलिए, मनुष्य का परम लक्ष्य यह होना चाहिए कि वह किसी रूढ़ि में बंधने के बजाय सदैव सत्य की खोज करता रहे।

एक व्यक्ति पहाड़ी पर अकेला बैठकर खुले आकाश और दूर तक फैली रोशनी को देख रहा है, जो उसके मन की जिज्ञासा और अनिश्चितता को दर्शाता है

एक व्यक्ति पहाड़ी पर अकेला बैठकर खुले आकाश और दूर तक फैली रोशनी को देख रहा है, जो उसके मन की जिज्ञासा और अनिश्चितता को दर्शाता है

अंततः ईश्वर को मानना या न मानना व्यक्तिगत आस्था का विषय हो सकता है, लेकिन सत्य की खोज उससे भी बड़ी है। इसलिए किसी निश्चित धारणा से बंधने के बजाय "मैं अभी नहीं जानता या नहीं जानती" स्वीकार करना ही शायद वास्तविक खोज की शुरुआत है।

ईश्वर की खोज शायद बाहर नहीं, बल्कि स्वयं को समझने की यात्रा है।

Ayush Sharma Updated

Have something to say?

Share your ideas, stories, or opinions with other students.

Submit Your Story

You May Also Like

Email Us
PLAY