Mon
--°
Logo
←Back to Student Voices

लोकतंत्र में नागरिकों की भूमिका: आलोचना का महत्त्व, देशभक्ति और जिम्मेदारियाँ

आलोचना लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जानिए सरकार की आलोचना, देशभक्ति, नागरिकों के अधिकार और लोकतंत्र में नागरिकों की जिम्मेदारियों का महत्त्व।

03 November 2026•By आयुष शर्मा•Himachal Pradesh

लोकतंत्र केवल चुनावों और सरकार बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी महत्वपूर्ण होती है। सरकार की नीतियों और कार्यों पर सवाल उठाना, गलतियों की ओर ध्यान दिलाना और जनहित के मुद्दों पर अपनी बात रखना एक स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है। इसलिए यह समझना आवश्यक है कि सरकार की आलोचना देश-विरोध नहीं, बल्कि जागरूक नागरिक होने का प्रमाण भी हो सकती है।

आलोचना का महत्त्व

आलोचना का अधिकार और जिम्मेदारी हर नागरिक का है। अगर नागरिक उस सरकार का विरोध नहीं करेगा, तो सरकार भी उसके अधिकारों की ओर ध्यान नहीं देगी और अगर उस राज्य की सरकार भ्रष्ट हो, तो भी क्या नागरिकों को सरकार को चुप बैठना चाहिए? उस सरकार का विरोध करना चाहिए। आलोचना या विरोध से सरकार को गलत काम न करने की सीख मिलती है।

लोकतंत्र में अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते हुए नागरिक (Image Credit: Google)

लोकतंत्र में अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते हुए नागरिक (Image Credit: Google)

देश-भक्ति और आलोचना

नहीं, सरकार की आलोचना करने वाले व्यक्ति को देश-विरोधी समझना उचित नहीं है। हमें उनकी आलोचना को समझना चाहिए। फिर उनकी मांग को यथाशक्ति होकर पूर्ति करनी चाहिए। यहीं एक योग्य सरकार के लक्षण होते हैं। फिर न ही कोई आलोचना और न ही विरोध। जो सरकार जनता की मांग की पूर्ति करने में असमर्थ होता है, उस राज्य की जनता विरोध और आलोचना करेगी ही। फिर वह देश-विरोधी कैसे हुए? अगर सरकार इतनी ही देशप्रेमी है, जो वह जनता की मांग पूरी क्यों नहीं कर रही।

मतदान और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आवाज उठाते नागरिक (Image Credit: Google)

मतदान और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आवाज उठाते नागरिक (Image Credit: Google)

नागरिकों की जिम्मेदारी

नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है कि यदि सरकार अच्छी है और आपकी मांगों की पूर्ति करती है, तो आपको भी उस सरकार का सहयोग करना चाहिए, न कि जो पूर्व में हुई है, उसका विरोध। यदि सरकार भ्रष्ट हो चुकी है और चारों तरफ भ्रष्टाचार का ही बोलबाला है, तो जनता को सक्रिय हो जाना चाहिए और उसके खिलाफ विरोध और आलोचना करनी चाहिए। वैसे देखा जाए, तो एक अच्छा समाज वह होता है, जिसमें दोनों की सहमति और संतुलन होता है। वह समाज अधिक खुशहाल, शांत और समृद्ध होता है।

अंततः, लोकतंत्र में सरकार की आलोचना करना नागरिकों का अधिकार होने के साथ-साथ उनकी जिम्मेदारी भी है। आलोचना हमेशा तथ्यपूर्ण, शांतिपूर्ण और जनहित में होनी चाहिए। एक मजबूत लोकतंत्र वही है, जहाँ सरकार जनता की आवाज सुने और नागरिक सरकार के अच्छे कार्यों में सहयोग करने के साथ-साथ गलत कार्यों के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाएँ। यही संतुलन देश को अधिक न्यायपूर्ण, जागरूक और मजबूत बनाता है।

Ayush Sharma Board

Ayush Sharma Board

Have something to say?

Share your ideas, stories, or opinions with other students.

Submit Your Story

You May Also Like

Email Us
PLAY