Mon
--°
Logo
←Back to Student Voices

समाज में व्यक्ति की पहचान: वास्तविक चरित्र या दूसरों की बनाई छवि?

क्या व्यक्ति की पहचान उसके वास्तविक चरित्र से बनती है या समाज की बनाई छवि से? जानिए दिखावे, स्वार्थ, चरित्र और अच्छी छवि के बीच का अंतर।

28 October 2026•By आयुष शर्मा•Himachal Pradesh

समाज में किसी व्यक्ति की पहचान अक्सर उसके वास्तविक चरित्र से अधिक उसकी बनाई हुई छवि के आधार पर होने लगती है। आज के दिखावे और स्वार्थ से भरे वातावरण में लोग यह सोचने लगे हैं कि दूसरे उनके बारे में क्या सोचते हैं, जबकि अच्छा इंसान बनने पर कम ध्यान दिया जाता है।

किसी व्यक्ति की असली पहचान उसके व्यवहार, विचार, ईमानदारी और विनम्रता से होती है, न कि केवल उसकी बाहरी छवि से। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि समाज किसी व्यक्ति को किस नजर से देखता है और उसकी वास्तविकता क्या होती है।

क्या समाज किसी व्यक्ति को वास्तव में जानता है?

नहीं, समाज किसी व्यक्ति को वास्तव में नहीं जानता है। समाज इसके विपरीत व्यवहार करता है। जो व्यक्ति ईमानदार और मेहनती होता है, उसे समाज अपमानित करता है और जो व्यक्ति दूसरों का शोषण करता है, उसे समाज सम्मानित करता है। ऐसे ही व्यवहार से समाज में भ्रष्टाचार और अराजकता फैलती है। समाज को वास्तविक व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं होता। उसे तो बस उपभोग के लिए कोई व्यक्ति चाहिए।

व्यक्ति के वास्तविक चरित्र और समाज द्वारा बनाई गई छवि को दर्शाता कार्टून चित्र

व्यक्ति के वास्तविक चरित्र और समाज द्वारा बनाई गई छवि को दर्शाता कार्टून चित्र

हम दूसरों की छवि बनाने में इतनी जल्दी क्यों करते हैं?

हम किसी व्यक्ति की वास्तविकता को परखना नहीं चाहते, क्योंकि हम स्वार्थी होते हैं। हम अपने स्वार्थ के कारण किसी को भी अपना मित्र बना लेते हैं, बिना वास्तविकता की परख करें। किसी व्यक्ति की वास्तविकता की परख इस प्रकार करनी चाहिए कि उसका वास्तविक चरित्र क्या है, क्या वह अच्छा है या बुरा, क्या वह धोखेबाज तो नहीं? इस बात की जानकारी हमें अवश्य होनी चाहिए। हम दूसरों की छवि बनाने में तो लगे रहते हैं लेकिन हम स्वयं की छवि नहीं बना पाते।

क्या अच्छी छवि बनाना, अच्छा इंसान बनने से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है?

आज का मनुष्य दिखावटी हो गया है। वह अंदर से कुछ और है और बाहर से कुछ और। आज कई परिस्थितियों में लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि दूसरे उनके बारे में क्या सोचते हैं। वे दूसरों के सामने विनम्र दिखाई देना चाहते हैं, लेकिन वह असलियत में विनम्र नहीं होते।

जो व्यक्ति असलियत में विनम्र होता है, वह कभी भी अपनी विनम्रता का दिखावा नहीं करता। वह हर परिस्थिति में सरल और सहज रहता है। वह कभी भी दूसरों की छवि बनाने की कोशिश नहीं करता।

समाज के दबाव के बीच अपनी वास्तविक पहचान बनाए रखने वाले भारतीय व्यक्ति का कार्टून चित्र

समाज के दबाव के बीच अपनी वास्तविक पहचान बनाए रखने वाले भारतीय व्यक्ति का कार्टून चित्र

अंततः किसी व्यक्ति की सच्ची पहचान उसकी बनाई हुई छवि से नहीं, बल्कि उसके वास्तविक चरित्र से होती है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अच्छा दिखना आसान है, लेकिन वास्तव में अच्छा इंसान बनना आत्मचिंतन और अच्छे आचरण की मांग करता है। हमें दूसरों के बारे में जल्द राय बनाने के बजाय उनके वास्तविक व्यवहार और चरित्र को समझने का प्रयास करना चाहिए।

अच्छी छवि बनाने से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है ऐसा अच्छा चरित्र बनाना, जिसे किसी छवि या दिखावे की आवश्यकता ही न पड़े।

Ayush Sharma Board

Ayush Sharma Board


Have something to say?

Share your ideas, stories, or opinions with other students.

Submit Your Story

You May Also Like

Email Us
PLAY
समाज में व्यक्ति की पहचान: वास्तविक चरित्र या दूसरों की बनाई छवि? | edskExpress