Mon
--°
Logo
←Back to Other You

एक वेदना की पुकार

दुःख, दर्द, अकेलेपन और टूटे हुए मन की अनकही भावनाओं को बयां करती एक हिंदी कविता, जो दिल के खामोश एहसासों को शब्दों में पिरोती है।

06 November 2026•By Archana Kashyap

दुःख में इंसान ऐसा लगता है,
मानो कोई मुरझाया हुआ फूल हो,
जिसमें कभी खुशबू थी,
पर अब केवल ख़ामोशी बची हो।

दुःख में इंसान ऐसा लगता है,
मानो बिना पन्नों की कोई किताब हो,
जिसमें अनगिनत कहानियाँ हों,
पर उन्हें पढ़ने वाला कोई न हो।

एक वेदना की पुकार 1

दुःख में इंसान ऐसा लगता है,
मानो बिना स्याही का कोई पेन हो,
जो बहुत कुछ कहना चाहता हो,
पर शब्द उसका साथ न दे रहे हों।

टूटा हुआ मन मुस्कुराने की कोशिश तो करता है,
लेकिन उसकी मुस्कान में दर्द छिपा होता है।
टूटा हुआ दिल समय के साथ संभल तो जाता है,
पर उसके घाव आसानी से नहीं भरते।

एक वेदना की पुकार 5

उस इंसान से जाकर पूछो तो सही-
आख़िर यह दुःख क्यों है?
यह किस कारण से है?
पर वह बेबस इंसान,
अपने दर्द को शब्दों में बयाँ नहीं कर पाता।

दुःख में इंसान ऐसा हो जाता है,
मानो रंगों से भरी तस्वीर अचानक बेरंग हो गई हो।
और फिर एक समय ऐसा भी आता है,
जब गहरी से गहरी चोट भी,
दर्द का एहसास नहीं कराती।

एक वेदना की पुकार 3

क्योंकि दुःख केवल आँसू नहीं होता,
वह एक खामोश एहसास होता है,
जो इंसान के भीतर रहकर,
उसे हर दिन थोड़ा-थोड़ा बदल देता है।

Archana Board Image One India

You May Also Like

Email Us
PLAY
एक वेदना की पुकार | edskExpress