Mon
--°
Logo
←Back to Other You

समय तो चला गया, पर हिम्मत बाकी है

समय तो चला गया, पर हिम्मत बाकी है एक प्रेरणादायक हिंदी कविता है, जो समय की कीमत, मेहनत, असफलता और हार न मानकर आगे बढ़ने की सीख देती है।

12 October 2026•By अर्चना कश्यप

अरे काश वो वापस आ जाता,
तो मैं थोड़ा और अच्छा कर लेती,
मेरी मेहनत और अच्छी होती,
और मेरा कुछ तो नतीजा आता।

काश वो पल वापस आ जाता,
अरे रोको उसे, वो चला गया,
मेरा एक सवाल हल नहीं हुआ,
काश वो समय वापस आ जाता।

समय तो चला गया, पर हिम्मत बाकी है 1

अरे, आज तो मेरा खास दिन है,
और मुझे आज के दिन देर हो गई, क्यों?
काश थोड़ा जल्दी हो जाता।

मेरी नौकरी आज चली गई,
समय की वजह से क्यों?
काश थोड़ा जल्दी हो जाता,
मुझे वो फिर वापस चाहिए।

अगर समय एक घड़ी के लिए भी वापस आ जाता...

समय तो चला गया, पर हिम्मत बाकी है 3

पर समय कभी वापस नहीं आता,
ना वो दिन जो चला गया,
जो हो चुका है, वो कभी वापस नहीं आता।

उस दिन, उस समय को अच्छा बनाने के लिए,
खुद मज़बूत होना पड़ता है,
खुद को हर दिन बेहतर बनाना होता है।

समय बस चलता है,
वो रुकता नहीं,
उसके अनुसार चलना होता है।

समय तो चला गया, पर हिम्मत बाकी है 2

आज आप हार गए हो,
आज आप रुक गए हो,
वो तो चला गया,
पर आपका आने वाला हर मिनट कीमती है,
और बहुत ही महत्वपूर्ण है।

ना झुकेंगे, ना झुकने देंगे,
क्योंकि जो चला गया, वो कभी वापस नहीं आता।

जो आया है उसे इस्तेमाल करना सीखोगे तो,
कामयाबी की विजय आप,
अपनी आँखों में देखोगे।

You May Also Like

Email Us
PLAY