Mon
--°
Logo
←Back to Student Voices

क्या आध्यात्मिक बनने की चाह भी अहंकार हो सकती है?

क्या आध्यात्मिक बनने की चाह भी अहंकार का रूप हो सकती है? जानिए आध्यात्मिक अहंकार, पहचान पाने की इच्छा और सच्चे आत्म-परिवर्तन के बीच का अंतर।

30 October 2026•By आयुष शर्मा•Himachal Pradesh

अहंकार को हम अक्सर धन, शक्ति, पद या प्रतिष्ठा से जोड़कर देखते हैं, लेकिन वास्तव में अहंकार का संबंध हमारे विचारों और इच्छाओं से भी हो सकता है। कभी-कभी स्वयं को श्रेष्ठ, ज्ञानी या आध्यात्मिक समझने की इच्छा भी अहंकार का रूप ले सकती है। इसलिए यह समझना आवश्यक है कि आत्म-विकास और आध्यात्मिकता की इच्छा कब सच्चे आत्मपरिवर्तन का माध्यम रहती है और कब उसमें दूसरों से श्रेष्ठ दिखने या पहचान पाने की भावना जुड़ जाती है।

लोगों के बीच सम्मान और पहचान पाने वाला आध्यात्मिक व्यक्ति

लोगों के बीच सम्मान और पहचान पाने वाला आध्यात्मिक व्यक्ति

क्या अहंकार केवल धन, शक्ति और प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है?

नहीं, अहंकार केवल धन, शक्ति और प्रतिष्ठा से जुड़ा नहीं होता, बल्कि अहंकार तो अनेक प्रकार हो सकती है, जैसे अधिक विद्या पाने का अहंकार, दूसरों से श्रेष्ठ बनने का अहंकार, पूजा-पाठ करने का अहंकार आदि। ये सभी अहंकार मनुष्य को पतन की ओर ले जाते हैं। इसलिए मनुष्य को किसी भी प्रकार का अहंकार नहीं करना चाहिए। मनुष्य को ईश्वर की कृपा मानकर जीवन-यापन करना चाहिए।

क्या स्वयं को बदलने की इच्छा भी कभी अहंकार का रूप ले सकती है?

हाँ, कभी-कभी स्वयं को बदलने की इच्छा भी अहंकार का रूप ले सकती है, लेकिन इसकी संभावना बहुत कम होती है। यदि हम स्वयं को बदलने के बारे में न सोचकर दूसरों से आगे बढ़ने की चाह रखें, तो यह अहंकार का रूप ले सकती है। वैसे तो यह एक अच्छी इच्छा है, लेकिन यदि वह लगातार अपने वर्तमान स्वरूप से करता रहे और अपने मन में एक आदर्श व्यक्ति की छवि बनाकर उसे हासिल करने के लिए संघर्ष करता रहे, तो उसके भीतर हासिल करने का अहंकार पैदा हो सकता है।

पहाड़ों के बीच ध्यान करते हुए व्यक्ति का आंतरिक शांति और आत्मबोध का दृश्य

पहाड़ों के बीच ध्यान करते हुए व्यक्ति का आंतरिक शांति और आत्मबोध का दृश्य

क्या आध्यात्मिक महानता की इच्छा के पीछे पहचान पाने की चाह छिपी हो सकती है?

हाँ, आध्यात्मिक महानता की इच्छा के पीछे पहचान पाने की चाह छिपी हो सकती है। उदाहरण के लिए, मान लीजिए, कोई व्यक्ति ध्यान करता है और धार्मिक विषयों का अध्ययन करता है। शुरुआत में उसका उद्देश्य स्वयं को समझना होता है, लेकिन धीरे-धीरे वह चाहता है कि लोग उसे ज्ञानी, पवित्र और आध्यात्मिक व्यक्ति के रूप में पहचानें। वह स्वयं को परिवर्तित करने की कोशिश नहीं करता। वह तो केवल दूसरों की नजरों में एक विशेष व्यक्ति बनना चाहता है।

अंततः, आध्यात्मिकता का उद्देश्य दूसरों से श्रेष्ठ बनना या अपनी पहचान बनाना नहीं, बल्कि स्वयं को समझना और भीतर से बेहतर बनना है। यदि हमारी आध्यात्मिक यात्रा में दूसरों की प्रशंसा, पहचान या स्वयं को महान साबित करने की इच्छा प्रमुख हो जाए, तो वही आध्यात्मिकता अहंकार का रूप ले सकती है। इसलिए सच्ची आध्यात्मिकता विनम्रता, आत्मचिंतन और निरंतर आत्म-सुधार में है। हमें अपनी उपलब्धियों और परिवर्तन को अपनी महानता न मानकर ईश्वर की कृपा और जीवन की सीख के रूप में स्वीकार करना चाहिए।

Ayush Sharma Board

Ayush Sharma Board

Have something to say?

Share your ideas, stories, or opinions with other students.

Submit Your Story

You May Also Like

Email Us
PLAY