Mon
--°
Logo
←Back to Student Voices

क्या किसी व्यक्ति के एक व्यवहार से उसके पूरे चरित्र का पता चल सकता है?

जानिए हम दूसरों को जल्दी जज क्यों करते हैं और उनकी भावनाओं व परिस्थितियों को समझना क्यों जरूरी है।

29 October 2026•By आयुष शर्मा•Himachal Pradesh

हम अक्सर किसी व्यक्ति के व्यवहार को देखकर उसके बारे में तुरंत राय बना लेते हैं। कोई हमसे ठीक से बात न करे तो हम उसे घमंडी समझ लेते हैं, कोई चुप रहे तो उसे अहंकारी मान लेते हैं और कोई गुस्सा करे तो उसे बुरा इंसान समझने लगते हैं। लेकिन क्या किसी व्यक्ति का एक व्यवहार वास्तव में उसके पूरे चरित्र को दर्शाता है?

क्या किसी व्यक्ति के एक व्यवहार से उसके पूरे चरित्र का पता चल सकता है?

हाँ, हम किसी व्यक्ति के एक व्यवहार से उसके पूरे चरित्र का पता लगा सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति आपसे से बात करता है, आप तुरंत सोच लेते हैं कि वह घमंडी या बुरा इंसान है। हम यह जानने की कोशिश नहीं करते कि वह ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा है। हो सकता है कि वह किसी परेशानी से गुजर रहा हो। मानसिक तनाव या कोई और परेशानी।

मीटिंग में चुप बैठे व्यक्ति को लोग घमंडी समझ रहे हैं, जबकि वह मानसिक तनाव और व्यक्तिगत समस्याओं से जूझ रहा है।

मीटिंग में चुप बैठे व्यक्ति को लोग घमंडी समझ रहे हैं, जबकि वह मानसिक तनाव और व्यक्तिगत समस्याओं से जूझ रहा है।

क्या हम दूसरों के व्यवहार को अपनी सोच के आधार पर समझते हैं?

नहीं, हम दूसरों के व्यवहार को अपनी सोच के आधार पर नहीं समझते। हमारी भी वही सोच होती है, जो दुनिया की सोच होती है। उदाहरण के लिए, यदि कोई व्यक्ति किसी सभा में चुप रहता है, तो हम उसे घमंडी समझ सकते हैं। लेकिन संभव है कि वह स्वभाव से शांत हो, उसे अपनी बात कहने में कठिनाई होती हो या वह केवल सुनना पसंद करता हो।

हर व्यक्ति का अपना-अपना व्यवहार और सोचने का नजरिया होता है, लेकिन हमें अब उनका स्वभाव अपनी सोच के आधार पर समझना चाहिए।

परिवार में गलतफहमी के कारण बहस, जबकि एक व्यक्ति दूसरे की भावनाओं को समझने और सुनने की कोशिश कर रहा है।

परिवार में गलतफहमी के कारण बहस, जबकि एक व्यक्ति दूसरे की भावनाओं को समझने और सुनने की कोशिश कर रहा है।

हम दूसरों को समझने से पहले निर्णय क्यों लेते हैं?

किसी व्यक्ति को गहराई से समझने के लिए समय, धैर्य और ध्यान की आवश्यकता होती है। व्यक्ति के भीतर धैर्य की बहुत कमी है। व्यक्ति के भीतर धैर्य की कमी होने के कारण किसी व्यक्ति की भावना को समझ नहीं पाता। इसी कारण से समाज और परिवार में कलह और लड़ाइयाँ बढ़ती हैं।

अगर हमें समाज और परिवार में कलह और लड़ाइयाँ बंद करनी हैं, तो हमें एक-दूसरे की भावना को समझना शुरू करना है, तब ही इस समस्या का समाधान होगा।

किसी व्यक्ति का व्यवहार उसकी पूरी पहचान नहीं होता। हम सभी अपनी-अपनी परिस्थितियों, अनुभवों और भावनाओं के साथ जीवन जीते हैं। इसलिए किसी के बारे में तुरंत निर्णय लेने के बजाय हमें थोड़ा रुककर यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि उसके व्यवहार के पीछे क्या कारण हो सकता है।

अगर हम दूसरों को जज करने से पहले उन्हें सुनना और समझना शुरू करें, तो परिवार और समाज में कई गलतफहमियाँ और विवाद कम हो सकते हैं। किसी को समझने के लिए केवल उसका व्यवहार देखना पर्याप्त नहीं है; उसकी भावनाओं और परिस्थितियों को समझना भी जरूरी है।

Ayush Sharma Board

Ayush Sharma Board

Have something to say?

Share your ideas, stories, or opinions with other students.

Submit Your Story

You May Also Like

Email Us
PLAY