Sun
--°
Logo
←Back to Student Voices

भारत की प्रमुख नदियाँ और उनका विवरण

भारत की प्रमुख नदियों गंगा, यमुना, सिंधु, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी और महानदी के उद्गम स्थल, बहाव और लंबाई के बारे में जानें।

09 November 2026•By Yashika Kashyap•Himachal Pradesh

भारत नदियों का देश है। यहाँ अनेक छोटी-बड़ी नदियाँ बहती हैं, जो हमारे देश के प्राकृतिक सौंदर्य, कृषि, उद्योग और जनजीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नदियाँ हमें पीने का पानी, सिंचाई के लिए जल और बिजली बनाने में सहायता करती हैं। भारत की प्रत्येक नदी का अपना अलग महत्व, उद्गम स्थल और बहाव क्षेत्र है। आइए, भारत की प्रमुख नदियों और उनके विवरण के बारे में जानते हैं।

गंगा

गंगा भारत की पवित्रतम नदी है। सूर्यवंशी राजा भागीरथ इसे धरती पर लाए थे।

  • उद्गम स्थल: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री हिमनद के गोमुख से भागीरथी नदी निकलती है। देवप्रयाग में अलकनंदा से मिलने के बाद इसे गंगा कहा जाता है।
  • गंगा किनारे प्रमुख स्थल:  ऋषिकेश, हरिद्वार, प्रयागराज, काशी, पाटलीपुत्र आदि
  • लम्बाई: लगभग 2525 कि०मी०
वाराणसी में बहती पवित्र गंगा नदी का सुंदर मनोरम दृश्य, नदी के किनारे प्राचीन मंदिर, ऐतिहासिक घाट, पानी में तैरती नावें और सूर्योदय के समय पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु (Image Credit: Google)

वाराणसी में बहती पवित्र गंगा नदी का सुंदर मनोरम दृश्य, नदी के किनारे प्राचीन मंदिर, ऐतिहासिक घाट, पानी में तैरती नावें और सूर्योदय के समय पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु (Image Credit: Google)

यमुना

  • उद्गम स्थल: यमुना नदी का उद्गम उत्तराखंड में स्थित यमुनोत्री हिमनद से होता है।
  • यमुना किनारे प्रमुख स्थल: दिल्ली, मथुरा, वृंदावन और आगरा

यह गंगा के समानांतर बहती हुई प्रयागराज में गंगा नदी से मिल जाती है।

सिंधु

  • सिंधु नदी भारतवर्ष की ही नहीं, बल्कि विश्व की विशाल नदियों में से एक है।
  • उद्गम स्थल: तिब्बत में कैलाश पर्वत और मानसरोवर क्षेत्र के पास।
  • बहाव:  यह नदी तिब्बत, भारत और पाकिस्तान से होकर बहती है।
  • कुल लम्बाई: लगभग 3180 कि०मी०

वैदिक संस्कृति का विकास इसी नदी के आसपास के क्षेत्र में हुआ था। मोहनजोदड़ो और हड़प्पा की सभ्यताएँ भी सिंधु नदी घाटी से संबंधित हैं।

सरस्वती

  • उद्गम स्थल: हिमालय क्षेत्र
  • बहाव: प्राचीन ग्रंथों में इसका वर्णन हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के क्षेत्रों से होकर बहने वाली नदी के रूप में मिलता है।

वर्तमान में प्राचीन सरस्वती नदी का प्रवाह लुप्त माना जाता है। इसके संभावित पुराने मार्ग और भूमिगत जलधाराओं को लेकर आज भी शोध किए जा रहे हैं।

असम में बहती विशाल ब्रह्मपुत्र नदी का मनोरम दृश्य, चारों ओर हरी-भरी पहाड़ियाँ, नदी में चलती नावें, दूर तक फैला नीला जल और प्राकृतिक सुंदरता से घिरा शांत वातावरण (Image Credit: Google)

असम में बहती विशाल ब्रह्मपुत्र नदी का मनोरम दृश्य, चारों ओर हरी-भरी पहाड़ियाँ, नदी में चलती नावें, दूर तक फैला नीला जल और प्राकृतिक सुंदरता से घिरा शांत वातावरण (Image Credit: Google)

ब्रह्मपुत्र

  • उद्गम स्थल: तिब्बत में कैलाश पर्वत क्षेत्र के पास से इसका उद्गम होता है।
  • बहाव: यह तिब्बत से होकर अरुणाचल प्रदेश और असम में बहता है। तेजपुर, गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ और शिवसागर इसके किनारे के प्रमुख स्थान हैं।
  • लम्बाई: लगभग 2900 कि०मी०

तिब्बत में इसे यारलुंग त्सांगपो तथा अरुणाचल प्रदेश में सियांग या दिहांग कहा जाता है। असम में इसे ब्रह्मपुत्र के नाम से जाना जाता है।

गण्डकी

  • उद्गम स्थल: गण्डकी नदी नेपाल में मुक्तिनाथ के पास दामोदर कुंड क्षेत्र से निकलती है।
  • बहाव: यह नेपाल से होकर बिहार राज्य में प्रवेश करती है और आगे गंगा नदी में मिल जाती है।

इस नदी में प्राकृतिक और विभिन्न स्वरूप वाले शालिग्राम प्राप्त होते हैं। विशेष रूप से नेपाल की काली गण्डकी नदी शालिग्राम के लिए प्रसिद्ध है।

मध्य प्रदेश के भेड़ाघाट में बहती नर्मदा नदी का सुंदर दृश्य, दोनों ओर ऊँची सफेद संगमरमर की चट्टानें, नदी में चलती नावें और चारों ओर फैली मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता (Image Credit: Google)

मध्य प्रदेश के भेड़ाघाट में बहती नर्मदा नदी का सुंदर दृश्य, दोनों ओर ऊँची सफेद संगमरमर की चट्टानें, नदी में चलती नावें और चारों ओर फैली मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता (Image Credit: Google)

नर्मदा

  • उद्गम स्थल: नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के अमरकंटक से निकलकर अरब सागर में मिलती है।
  • बहाव: ओंकारेश्वर, मान्धाता, भेड़ाघाट, जबलपुर आदि
  • लम्बाई: लगभग 1312 कि०मी०

गोदावरी

  • उद्गम स्थल: गोदावरी नदी महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित ब्रह्मगिरि पर्वत (त्र्यंबकेश्वर) से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में मिलती है।
  • बहाव: पंचवटी, पैठण, राजमहेंद्री, भद्राचलम, नांदेड़ आदि
  • लम्बाई: लगभग 1465 कि०मी०

यह दक्षिण भारत की गंगा भी कहलाती है।

कृष्णा

  • उद्गम स्थल: कृष्णा नदी महाराष्ट्र में सह्याद्रि पर्वतमाला के महाबलेश्वर क्षेत्र से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में मिलती है।
  • बहाव: सतारा, सांगली, रायचूर, विजयवाड़ा और नागार्जुन सागर आदि
  • लम्बाई: लगभग 1400 कि०मी०

कावेरी

  • उद्गम स्थल: कावेरी नदी कर्नाटक के कुर्ग जिले में स्थित तलकावेरी से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में मिलती है।
  • बहाव: श्रीरंगपट्टन, शिवसमुद्रम, श्रीरंगम, तंजावूर, कुंभकोणम और त्रिचिरापल्ली
  • लम्बाई: लगभग 800 कि०मी०
लद्दाख में बर्फ से ढकी ऊँची पर्वत चोटियों के बीच बहती सिंधु नदी का मनमोहक दृश्य, नीले पानी की जलधारा और चारों ओर फैली प्राकृतिक सुंदरता (Image Credit: Google)

लद्दाख में बर्फ से ढकी ऊँची पर्वत चोटियों के बीच बहती सिंधु नदी का मनमोहक दृश्य, नीले पानी की जलधारा और चारों ओर फैली प्राकृतिक सुंदरता (Image Credit: Google)

महानदी

  • उद्गम स्थल: महानदी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित सिहावा पहाड़ियों से निकलती है और ओडिशा से होकर बंगाल की खाड़ी में मिलती है।
  • बहाव: रायपुर, बिलासपुर, संबलपुर, कटक आदि
  • लम्बाई:  लगभग 851 कि०मी०

हीराकुंड बाँध महानदी पर बना है। यह विश्व के सबसे लंबे मिट्टी के बाँधों में से एक है।

निष्कर्ष

भारत की नदियाँ हमारे देश की अमूल्य प्राकृतिक संपत्ति हैं। ये न केवल हमारी आवश्यकताओं को पूरा करती हैं, बल्कि देश की संस्कृति, सभ्यता और विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। इसलिए हमें नदियों को स्वच्छ रखना चाहिए और उनमें कूड़ा-कचरा नहीं डालना चाहिए। नदियों का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी इनका लाभ मिल सके।

नदियाँ हैं जीवन की धार, इनका संरक्षण है हम सबका अधिकार।

Have something to say?

Share your ideas, stories, or opinions with other students.

Submit Your Story

You May Also Like

Email Us
PLAY