भय और प्रेम में अंतर: क्या डर से की गई पूजा सच्चा प्रेम है?
क्या भय के कारण की गई पूजा को प्रेम कहा जा सकता है? जानिए भय और प्रेम में अंतर, क्या डर से शुरू हुई पूजा में सच्चा प्रेम पैदा हो सकता है और भयमुक्त होकर ईश्वर की भक्ति कैसे करें।
क्या भय के कारण की गई पूजा को सच्चा प्रेम कहा जा सकता है? आइए, समझते हैं कि भय और प्रेम में क्या अंतर है और क्या डर से शुरू हुई भक्ति प्रेम में बदल सकती है।
क्या भय और प्रेम एक ही भावना है?
नहीं, भय और प्रेम एक ही भावना नहीं हैं। भय से की गई पूजा कभी सफल नहीं होती। यदि व्यक्ति भय से ईश्वर की पूजा करता है, तो उसे भय लगा रहता है कि पूजा न करने पर उसके साथ कुछ बुरा हो जाएगा। जबकि जो व्यक्ति ईश्वर से सच्चा प्रेम करता है, उसे कभी भी भय नहीं लगता। वह कठिन परिस्थितियों को भी हँसते-हँसते गुज़ार देता है। इसलिए भय और प्रेम एक भावना नहीं हैं।

प्रेम और श्रद्धा के साथ ईश्वर की पूजा करता हुआ भारतीय भक्त।
क्या भय से शुरू हुई पूजा में प्रेम पैदा हो सकता है?
हाँ, भय से शुरू हुई पूजा में प्रेम पैदा हो सकता है। मैं आपको एक उदाहरण देकर समझाता हूँ। मान लीजिए, एक बच्चा अपने माता-पिता की बात इसलिए मानता है क्योंकि उसे डांट पड़ने का डर है। जैसे-जैसे वह बड़ा होता है, वह अपने माता-पिता के प्रेम, त्याग और देखभाल को समझने लगता है। उसी प्रकार से, संभव है कि कोई व्यक्ति शुरुआत में भय के कारण पूजा करता हो, लेकिन समय के साथ उसके भीतर कृतज्ञता, करुणा और प्रेम विकसित हो जाए।

ईश्वर के सामने ध्यान करता हुआ व्यक्ति, जो शांति, आध्यात्मिकता और आत्मिक सुकून का प्रतीक है।
यदि ईश्वर से डरना बंद कर दें, तो क्या पूजा करना भी बंद कर देंगे?
नहीं, यदि व्यक्ति ईश्वर की पूजा में शांति से बैठना सीख जाए, तो वह डरना बंद कर देगा। और यदि व्यक्ति यह सोचने लगेगा कि पूजा न करने पर उसे दंड मिलेगा, तो उसका ध्यान शायद प्रेम से अधिक अपने बचाव पर है। व्यक्ति का भय के कारण कोई भी कार्य नहीं हो सकता। जो भय से मुक्त हो जाता है, वही व्यक्ति जीवन के रहस्यों को समझ सकता है। परंतु भय से मुक्ति पाना अत्यंत कठिन है, लेकिन नामुमकिन नहीं।
सच्ची भक्ति भय से नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और श्रद्धा से जन्म लेती है। जब हम दंड के डर से नहीं, बल्कि हृदय की शांति के लिए ईश्वर को याद करते हैं, तभी भक्ति का वास्तविक अर्थ समझ पाते हैं।

Have something to say?
Share your ideas, stories, or opinions with other students.
