ईश्वर से सच्चा प्रेम: स्वार्थ और इच्छाओं से परे निःस्वार्थ भक्ति
क्या ईश्वर के प्रति हमारा प्रेम स्वार्थ, इच्छाओं या भय पर आधारित है? जानिए सच्चे प्रेम, निःस्वार्थ भक्ति और अटूट आस्था का आध्यात्मिक अर्थ।
क्या हमारा ईश्वर के प्रति प्रेम सच्चा है, या वह हमारी इच्छाओं और अपेक्षाओं पर आधारित है? जब हमारी मनोकामनाएँ पूरी नहीं होतीं, तब भी क्या हमारी आस्था बनी रहती है? आइए, सच्चे प्रेम, निःस्वार्थ भक्ति और अटूट विश्वास के अर्थ को समझें।
क्या हमारा प्रेम किसी इच्छा पर आधारित है?
हाँ, हमारा ईश्वर के प्रति प्रेम स्वार्थ से भरा हुआ है। हम ईश्वर से कुछ न कुछ मांगते ही रहते हैं। धन, वैभव, खुशहाली, स्वस्थ जीवन और न जाने क्या-क्या! यह स्वाभाविक मानवीय इच्छा है। यदि हमारी इच्छाएं पूरी नहीं होतीं, तो हम ईश्वर को भूल जाते हैं। जो सच्चा प्रेम होता है, वह निष्काम होता है। वह ईश्वर से सदैव मुक्ति की कामना करता है, उसे और कुछ नहीं चाहिए।

सूर्योदय के समय ध्यान करता व्यक्ति और आध्यात्मिक शांति का अनुभव।
क्या भय और प्रेम एक साथ मौजूद हो सकते हैं?
नहीं, भय और प्रेम एक साथ मौजूद नहीं हो सकते। प्रेम करने में कैसा भय! यदि कोई व्यक्ति ईश्वर की पूजा इसलिए करता है क्योंकि उसे डर है कि ऐसा न करने पर उसके जीवन में कुछ बुरा हो जाएगा, भय करने से उसके ईश्वर के प्रेम कम भी हो सकता है। इसके विपरीत, कोई व्यक्ति ईश्वर के बारे में निश्चित नहीं है, फिर भी वह जीवन, प्रकृति और अस्तित्व के रहस्य को समझने के लिए ईमानदारी से प्रश्न करता है। उसका प्रेम सच्चा और मजबूत होता है।

प्रकृति की सुंदरता और ब्रह्मांड के रहस्यों में ईश्वर की अनुभूति।
यदि ईश्वर हमारी रक्षा न करें, तो हमारा प्रेम समाप्त हो जाएगा?
इसके दो उत्तर हैं, हाँ भी और ना भी। यदि कोई व्यक्ति ईश्वर से सच्चा प्रेम करता है, उसका तो ईश्वर के प्रेम कभी भी कम होता है। चाहे उसके पास विषम परिस्थितियाँ ही क्यों न आ जाएँ, वह ईश्वर का धन्यवाद करना नहीं भूलता। यदि कोई व्यक्ति स्वार्थी हो, वह तो ईश्वर को भला-बुरा भी कह सकता है। यह तो केवल धैर्य की परीक्षा होती है, जो जितना धैर्यवान होगा, वह उतना ही संतोषी और शांत रहने वाला व्यक्ति होगा।
सच्चा प्रेम किसी इच्छा की पूर्ति या भय पर निर्भर नहीं करता। वह निःस्वार्थ भक्ति, धैर्य और समर्पण में प्रकट होता है। ईश्वर के प्रति सच्चा प्रेम वही है, जो सुख और दुःख, दोनों परिस्थितियों में बना रहे।

Have something to say?
Share your ideas, stories, or opinions with other students.
