देशप्रेम का अर्थ: देश की कमियों को छिपाना या सुधारने का प्रयास करना?
सच्चा देशप्रेम क्या है? जानिए देश की कमियों, गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को उजागर करके उन्हें सुधारने में नागरिकों की भूमिका और जिम्मेदारी।
देशप्रेम केवल अपने देश की प्रशंसा करना या उसकी उपलब्धियों पर गर्व करना नहीं है, बल्कि उसकी समस्याओं को समझना और उन्हें दूर करने का प्रयास करना भी है। एक सच्चा देशभक्त वही होता है जो देश की कमियों को छिपाने के बजाय उन्हें सुधारने की हिम्मत रखता है। आइए समझते हैं कि देशप्रेम का वास्तविक अर्थ क्या है।
देशप्रेम और वास्तविकता की समझ
हमें देशप्रेम और वास्तविकता की परख होनी चाहिए। देशप्रेम का अर्थ होता है, अपने देश से सच्चा प्रेम करना। अपने देश के लिए मिट जाना। अपने देश के खिलाफ साजिश करने वालों के प्रति विद्रोह करना। किसी देश की गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और असमानता के विरुद्ध संघर्ष करना जो व्यक्ति यह कार्य पूरी निष्ठा के साथ करता है, उसे ही सच्चा देशप्रेमी कहा जाता है।

गरीबी और सामाजिक असमानता को दर्शाती तस्वीर, जो देश की प्रमुख समस्याओं को उजागर करती है। (Image Credit: Google)
कमियों को छिपाना या सामने लाना
अधिकतर लोग यही भूल जाते हैं कि वे देश की कमियों को छिपाने की कोशिश करते हैं। अगर देश की कमियों को सामने नहीं लाएंगे, तो फिर देश की कमियों का समाधान कैसे होगा? हमें देश की कमियों को छुपाना नहीं चाहिए। हमें उस समस्या पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए, चर्चा करने से हमें उस समस्या का समाधान मिल सकता है और देश उन्नति और समृद्धि की तरफ बढ़ सकता है। इसलिए हमें देश की कमियों को खुलकर उजागर करना चाहिए।

भारतीय ध्वज के साथ देश की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के प्रति जागरूक युवा विद्यार्थी। (Image Credit: Google)
देशप्रेम और जिम्मेदारी
देश की समस्याओं को केवल सरकार की जिम्मेदारी मानना उचित नहीं है। आम नागरिकों को भी देश की समस्याओं पर कुछ कर्तव्य निभाने चाहिए जैसे: सबसे पहले तो उसे देश की कमियों को छिपाने बंद करना होगा। फिर उस समस्या पर चर्चा करनी होगी और फिर उस समस्या का समाधान ढूँढना होगा। जो नागरिक इस कार्य को बड़ी ईमानदारी और लगन से करता है, उसका देश समृद्ध और खुशहाल बनता है। इसलिए देश की समस्याओं पर आम नागरिकों की जिम्मेदारी होना भी अति आवश्यक है।
अंत में, हम कह सकते हैं कि देश की कमियों को छिपाना देशप्रेम नहीं, बल्कि उन्हें सुधारने का प्रयास करना ही सच्चा देशप्रेम है। हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की समस्याओं को समझना, उनके बारे में जागरूकता फैलाना और समाधान में अपना योगदान देना चाहिए। क्योंकि देश तभी आगे बढ़ेगा, जब उसके नागरिक उसकी बेहतरी के लिए ईमानदारी से प्रयास करेंगे।

Ayush Sharma Board
Have something to say?
Share your ideas, stories, or opinions with other students.
