क्या देशप्रेम में लोकप्रिय विचारों के विरुद्ध आवाज उठाना जरूरी है? जानिए सच्चे देशप्रेम का अर्थ
सच्चे देशप्रेम का अर्थ केवल देश का समर्थन करना नहीं, बल्कि सही विचारों को अपनाना, स्वतंत्र सोच रखना और गलत बातों के विरुद्ध आवाज उठाने का साहस रखना भी है।
देशप्रेम केवल अपने देश के प्रति भावनात्मक लगाव रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें देश के प्रति सच्ची निष्ठा, जिम्मेदारी और स्वतंत्र सोच का होना भी आवश्यक है। कई बार देश के हित में सही बात कहने के लिए लोकप्रिय विचारों का विरोध करना पड़ता है।
ऐसे समय में व्यक्ति को भावनाओं के बजाय तर्क, प्रमाण और सही विचारों के आधार पर अपनी राय रखनी चाहिए। सच्चा देशप्रेम वही है, जिसमें व्यक्ति देश की अच्छाइयों को अपनाने के साथ-साथ उसकी कमियों और गलतियों के विरुद्ध भी आवाज़ उठाने का साहस रखता हो।

गलत विचारों और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाता हुआ भारतीय युवा
लोकप्रिय विचार और सही विचार में अंतर
लोकप्रिय विचार और सही विचार में एक महत्त्वपूर्ण अंतर इस प्रकार है -
लोकप्रिय विचार में केवल भावनाओं और मनगढ़ंत बातों का ही प्रयोग किया जाता है, जबकि सही विचार में तार्किक और सटीक विचारों का प्रयोग किया जाता हैं।
लोकप्रिय विचार लोगों में फैल जाता है, जबकि सही विचार एक व्यक्ति तक ही सीमित रह जाता है। लोकप्रिय विचार अंधविश्वासों पर आधारित होता है, जबकि सही विचार प्रमाण पर।
देशप्रेम और स्वतंत्र सोच
देशप्रेम का अर्थ यह होता है कि जो व्यक्ति देश के प्रति सच्ची निष्ठा रखता हो, जो व्यक्ति देश की अनेक गतिविधियों के प्रति जानकारियाँ रखता हो और जो व्यक्ति देश के विरोधियों के प्रति विरोध करता हो, उस व्यक्ति में सच्चा देशप्रेम होता है।
देशप्रेम रखने में व्यक्ति में स्वतंत्र सोच का होना भी अत्यंत आवश्यक है। स्वतंत्र सोच का आशय है, स्वतंत्र खुली सोच मतलब ऐसी सोच जिसमें केवल देने की भावना हो, लेने की भावना नहीं। इसलिए देशप्रेम के लिए स्वतंत्र सोच का होना भी अति आवश्यक है।

स्वतंत्र सोच, तार्किक विचार और देश के हित में एकजुट होकर काम करते भारतीय नागरिक
विरोध करने का साहस
देश के विरोधियों के प्रति विद्रोह रखने का साहस होना भी अति आवश्यक है। यदि विद्रोह रखने का साहस न , तो विरोध करने का क्या लाभ! विरोध के डर से हम अपनी वास्तविक राय छिपा लेते हैं। हम सही बात जानते हुए भी चुप रहते हैं। इससे हम अपनी ही जिम्मेदारी को धोखा दे रहे हैं। इससे हम यह साबित करते हैं कि हम भी देश के सबसे बड़े विरोधी हैं। इसलिए हमें सही अवसर पर और सही जगह पर विरोध करना चाहिए। हमें गलत अवसर और गलत जगह पर विरोध नहीं करना चाहिए।
अंततः कहा जा सकता है कि सच्चा देशप्रेम केवल देश की प्रशंसा करने या लोकप्रिय विचारों का समर्थन करने में नहीं, बल्कि देश के वास्तविक हितों को समझने और उनके लिए सही कदम उठाने में निहित है।
एक सच्चे देशप्रेमी व्यक्ति में स्वतंत्र सोच, तार्किक विचार और गलत बातों का विरोध करने का साहस होना चाहिए। हमें यह समझना चाहिए कि सही बात का समर्थन करना और गलत बात का विरोध करना देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए कभी-कभी देश के प्रति सच्ची निष्ठा लोकप्रिय विचारों के विरुद्ध आवाज़ उठाने की मांग भी करती है।

Ayush Sharma Board
Have something to say?
Share your ideas, stories, or opinions with other students.
