Mon
--°
Logo
←Back to Other You

नशे से दूरी, सपनों से दोस्ती

नशे की राह पर बढ़ते कदमों और जिंदगी की मुश्किलों को दर्शाती एक भावुक हिंदी कविता, जो हमें नशे से दूर रहकर अपने सपनों को चुनने की प्रेरणा देती है।

10 November 2026•By Archana Kashyap

एक बात थी मेरे मन में,
जो कहने का मन करता था सबसे,
आज वही बात कुछ खास बन गई,
क्योंकि बात है नशे की।

हाँ, वही नशा,
जिसे तुमने सुना भी है,
बढ़ते हुए देखा भी है,
और शायद करते हुए भी देखा होगा।

नशा एक सवाल 1

पर किसी ने रोका क्यों नहीं?
जो इंसान कल तक नशा नहीं करता था,
आज अचानक उसकी ज़िंदगी क्यों बदल गई?
दुख ने उसे घेरा,
उसे सहारे की ज़रूरत थी,
सलाह की ज़रूरत थी,
परिवार के साथ की ज़रूरत थी,
लेकिन वो साथ उसे नहीं मिला।

और कुछ लोग…
बस मज़े के लिए उस राह पर चल पड़े,
बिना यह सोचे कि,
ज़िंदगी आखिर किस ओर जा रही है?

नशा एक सवाल 2

इंसान ने कुछ बनने का सपना देखा था,
फिर ये क्या बन गया?
क्या सच में हम चाहते हैं,
कि हम भी उसी रास्ते पर जाएँ?
वो रास्ता, जहाँ कदम-कदम पर काँटे हैं,
और वापस लौटने में,
शायद बहुत देर हो जाए।

तो आज खुद से एक सवाल करो,
हमें कौन-सी राह चुननी है?
हमें अंदर से मजबूत बनना होगा,
हिम्मत से काम लेना होगा।

नशा एक सवाल 3

हम इस दुनिया में, कुछ करने आए हैं।
मुश्किलें आएँगी, पर चेहरे की खुशी मत खोने देना,
क्योंकि खुशी और हौसला ही वो ताकत है,
जो मुश्किल परिस्थितियों से लड़ना सिखाती है।

नशे को नहीं, ज़िंदगी को चुनो।
नशे को नहीं, अपने सपनों को चुनो।

Archana Board Image One India

You May Also Like

Email Us
PLAY